Punjab: हमने देश नहीं लूटा, अपनी मेहनत से पाया है मुकाम, गुरदासपुर में विपक्षियों पर बरसे सीएम भगवंत मान
Punjab News: पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट काफी चर्चित सीटों में से एक हैं। यहां से बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल भाजपा की टिकट से चुनावी मैदान में हैं,जिन्हे आम आदमी पार्टी के अमनशेर सिंह शेरी कलसी कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए विशाल जनसभा को संबोधित किया।
लोकसभा हलका गुरदासपुर में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा में भगवंत मान ने कहा कि इस बार लोकसभा प्रत्याशी अमनशेर सिंह शेरी कलसी भारी मतों से अंतर जीतकर नया कीर्तिमान बनाएंगे। उन्होंने प्रतिद्वंदियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक जितने भी प्रत्याशी आए हैं,वह जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, वह केवल सिर्फ अपने परिवार और रिश्तेदारों की उम्मीदों पर खरा उतर पाए हैं। उन लोगों की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया है।

सीएम भगवंत मान ने मंच से अपील करते हुए कहा कि गुरदासपुर वासियों, आपके पास अब सिस्टम को ठीक करने का अवसर है। इन बाहरी उम्मीदवारों को हटाकर अपने क्षेत्र में एक स्थानीय उम्मीदवार को वोट दें,जो आपके निर्वाचन क्षेत्र की हर गली को जानता हो।
भगवंत मान ने अपनी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि केवल 2 साल में पंजाब का रंग दिखने लगा है। पंजाब में 43 हजार सरकारी नौकरियां, मुफ्त बिजली, किसानों को बिना रिश्वत और सिफारिश के नहर का पानी मिलने लगा है। हम वो सारी चीजें दे रहे हैं, जिसका हमने आपसे वादा किया था। उन्होंने आगे कहा कि अपना एक-एक करके पूरा करेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची हैं। हमने विरोधियों की तरह देश को नहीं लूटा और किसी का हक नहीं मारा है। हमारे बाप अपने बाप की तरह सोने के बिस्किट की तस्करी नहीं करते थे। ज्ञात हो कि गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल सांसद हैं, लेकिन भाजपा ने इस बार उनके स्थान पर दिनेश सिंह बब्बू मैदान में उतरा है,वहीं कांग्रेस ने सुखजिंदर सिंह रंधावा और अकाली दल से दलजीत सिंह चीमा भी चुनावी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें Punjab News: सीएम भगवंत मान ने किया छोटा घल्लुघारा की घटना को याद, अमर शहीदों को किया नमन












Click it and Unblock the Notifications