Punjab: स्कूल ऑफ एमिनेंस के बच्चों को मिली स्कूल ड्रेस, मंत्री हरजोत सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशियां
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा "स्कूल ऑफ एमिनेंस स्कूल" के लिए तैयार करवाया गया नया गणवेश विद्यार्थियों को मिल गया है। विद्यार्थी पहली दफा स्कूल में ड्रेस पहन कर पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ड्रेस मुफ्त में मुहैया कराई गई है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिल विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से निजी स्कूलों की तर्ज पर ड्रेस डिजाइन करवाई गई है। यह कपड़े निफ्ट बेंगलुरु द्वारा तैयार करवा कर विद्यार्थियों को सौंपे गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्वयं बच्चों की ड्रेस वाली फोटो सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्रांति चल रही है, इसी के तहत सब कुछ हो रहा है। ज्ञात हो कि पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए हैं। जहां पर विद्यार्थियों को बेहद आधुनिक तरीके से निजी स्कूलों के तर्ज पर निशुल्क में पढ़ाई करवाई जा रही है। इसके पीछे प्रयास यही है कि स्कूलों से अच्छे बिजनेसमेंट एंटरप्रेन्योर, एडवोकेट और अफसर निकले।
यह भी पढ़ें MP राघव चड्ढा ने दिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला, कहा- फैसला पढ़ें पंजाब और दिल्ली के उपराज्यपाल












Click it and Unblock the Notifications