Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगवंत मान ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।
चंडीगढ़, 16 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। आज केवल भगवंत मान को ही शपथ दिलाई गई और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण बाद में होगा। गौरतलब है कि 10 मार्च को घोषित हुए नतीजों में पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में ना लेकर, शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ली। पढ़िए, पंजाब के सीएम के शपथ ग्रहण से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स
सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा।
शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 16, 2022



















Click it and Unblock the Notifications