पंजाब: CM चरणजीत सिंह चन्नी से आज दोपहर होगी नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात

चंडीगढ़, 30 सितंबर। पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान फिलहाल शांत होता नजर नहीं आ रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है। ट्वीट के मुताबिक आज दोपहर 3 बजे दोनों की मुलाकात होगी। वहीं, सिद्धू के सहयोगी ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे।

Punjab Navjot Singh Sidhu will meet CM Charanjit Singh Channi this afternoon

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू के इस्तीफे पर उन्हें मनाने की बात कही थी। आज दोपहर 2 बजे होने वाली मुलाकात के बाद राज्य में कांग्रेस कलह के कुछ कम होने की उम्मीद है। ट्वीट में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा, मुख्यमंत्री ने मुझे बातचीत के लिए आमंत्रित किया है... आज दोपहर 3:00 बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ पहुंचकर बातचीत करेंगे, किसी भी चर्चा के लिए उनका स्वागत है।'

यह भी पढ़ें: क्या पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में बदलेंगे CM? दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक ने बताई पूरी बात

इससे पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने नाराज सिद्धू को मनाने के लिए बुधवार को उनसे फोन पर भी बात की थी। इसके अलावा परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा सहित कई नेताओं ने पटियाला में नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पहुंचकर उन्हें मनाने की कोशिश की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली बैठक में मनप्रीत सिंह बादल भी मौजूद रह सकते हैं।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने गुरुवार को पंजाब के घटनाक्रम पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा, 'सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। जो भी मुद्दा है, उसे बहुत जल्द सुलझा लिया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व नवजोत सिंह सिद्धू को समझता है और सिद्धू भी कांग्रेस आलाकमान से आगे नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+