Punjab Portfolio: भगवंत मान मंत्रिमंडल में 5 मंत्रियों के बदले गए विभाग, जानें किसे मिला कौनसा पोर्टफोलियो
सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा से शहरी विकास का विभाग लेकर अपने पास रख लिया है। उनसे लोक संपर्क विभाग भी छिन गया है।

Punjab Ministers Portfolio: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। उन्होंने 14 में से 5 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर और अनमोल गगन मान के विभागों में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के पुनर्आवंटन की अनुमति देने के लिए पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखा है।
इस फेरबदल में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा से दो विभाग छीन लिए गए हैं। उनका कद छोटा करते हुए उनसे शहरी आवास और लोक संपर्क विभाग ले लिए गए। सीएम मान ने अमन अरोड़ा से लोक संपर्क विभाग लेकर चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दिया है। वहीं सीएम मान ने शहरी विकास अपने पास रखा है।
अमन अरोड़ा के पास अब चार विभागों की जिम्मेदारी होगी। उनके पास अब प्रशासनिक सुधार विभाग रहेगा। वहीं, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा से खाद्य प्रसंस्करण विभाग लेकर लालचीत सिंह भुल्लर को दे दिया गया है। कैबिनेट मंत्री मीत हेयर से प्रशासनिक विभाग लेकर अमन अरोड़ा को दे दिया गया है।
Recommended Video

अब किसके पास रहेगा कौन सा विभाग
सीएम भगवंत मान: सामान्य प्रशासन, गृह मंत्रालय, विजीलैंस, सहकारिता, इंडस्ट्री व कॉमर्स, जेल, लीगल मामले, सिविल एविएशन, शहरी विकास
अमन अरोड़ा: न्यू एनर्जी रिसोर्सेज, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, गवर्नेंस रिफॉर्म्स इंप्लायमैंट जेनरेशन
गुरमीत सिंह मीत हेयर: जल संसाधन, माइन्स, साइंस व टेक्नोलॉजी पर्यावरण, खेल और युवा मामला विभाग
लालचीत सिंह भुल्लर: ट्रांसपोर्ट, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग
चेतन सिंह जौड़ामाजरा: डिफेंस सर्विस वेल्फेयर, फ्रीडम फाइटर, बागबानी, सूचना और पब्लिक रिलेशन
अनमोल गगन मान: टूरिज्म और कल्चर, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, लेबर और हॉस्पिटैलिटी विभाग
यह भी पढ़ें- PM मोदी की सुरक्षा में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं, रिपोर्ट मिलते ही गृह मंत्रालय को सौंपेंगे: भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications