पंजाब: मंत्री बलकार सिंह ने राज्‍य में चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

पंजाब के स्‍थानीय निकास मंत्री बलकार सिंह ने पंजाब के कई क्षेत्रों में चल रही सरकारी योजनाओं में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके साथ ही मंत्री ने विकास कार्यों में गुणवत्‍ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और विधायकों के साथ विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों और धनराशि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

Punjab Minister Balkar Singh

पंजाब के स्‍थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने खरड़, कुराली, नयागांव, डेरा बसी, लालरू, जीरकपुर, बनूर, घरून, एसएएस नगर, रूपनगर, नंगल, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब, मोरिंडा में नगर परिषद/नगर पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने मंत्री ने अधिकारियों से निवासियों की जरूरतों के अनुरूप सभी विकास कार्यों की जानकारी विधायकों के साथ साझा करने का आग्रह किया।

बैठक में मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह की उपलब्धता, अमृत मिशन के तहत परियोजनाओं की स्थिति, आवंटित धनराशि के अलावा अन्य कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री ने सफाई के लिए आवश्यक उपकरण और मशीनरी को खरीदने पर जो दिया। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन है।

बलकार सिंह ने राज्य को समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+