मान सरकार का एक साल: पहले साल में पंजाब की उम्मीदें भरोसे में बदली, इतनी गारंटियां पूरी
पंजाब सरकार ने अपना एक साल पूरा कर लिया है। ऐसे में इस साल में क्या-क्या काम किया, जानिए...

Punjab Mann Government: 16 मार्च को आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में एक साल पूरा कर लिया है। इन एक साल में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की दशा और दिशा दोनों को बेहतर करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। चुनाव के दौरान किए गए वादों में से आधे मान सरकार में आते ही पूरे हिए, जबकि बाकी की गारंटियां एक साल में ही पूरी कर दी है।
'भरोसा नहीं टूटने दिया जाएगा'
पंजाब सरकार के एक साल पूरे होने पर सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए पंजाब की जनता को बधाई दी। उन्होंने आम लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा, "पहले साल में ही लोगों की उम्मीदें, भरोसे में हुई तबदील है। तीन करोड़ पंजाबियों का भरोसा नहीं टूटने दिया जाएगा। हम पंजाब का भविष्य बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं। पंजाब सरकार के एक साल के कार्यकाल के दौरान कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जिसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल रहा है।
एक साल में सरकार की उपलब्धियां
- सरकार में आते ही सबसे पहले मान सरकार ने जुलाई से 300 यूनिट प्रति महीने मुफ्त बिजली देने की गारंटी पूरी की है। 87 प्रतिशत घरों को बिजली बिल जीरो आ रहा है।
- शिक्षा विभाग में कार्यरत 14 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया। साथ ही अन्य विभागों में ही 14 हजार कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की।
- पंजाब के युवाओं को एक साल में 26 हजार 797 सरकारी नौकरियां दी गई।
- एक साल के भीतर पूरे पंजाब में 503 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं। जिनसे 12 से 15 लाख लोग लाभ ले चुके हैं।
- किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया गया है, जिसके किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- मूंगी की 7275 रुपए के प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई है, जिससे किसानों को 30 हजार रुपए प्रति एकड़ की अतिरिक्त आमदन हुई है।
- धान किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की दर से वित्तीय सहायता दी जा रही है। जिससे धान की सीधी बुवाई को बढ़ावा मिले। गन्ना किसानों का सभी बकायों का भुगतान किया गया। पहली बार दहाड़ी श्रमिकों के मानदेय में भी इजाफा किया।
- 23 जिलों में 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए। वहीं शिक्षा के स्तर के सुधार के लिए स्कूल प्रिंसिपल को विदेश ट्रेनिंग।
- सरकारी स्कूलों की दशा में सुधरा।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई।
विकास और रोजगार पर भगवंत मान का मास्टर प्लान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आने वाले अगले साल में विकास की गति को और तेज किया जाएगा, जिससे रोजगार और उद्योगधंधों से पंजाब को उन्नति मिले। उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री आ रही हैं और युवाओं को रोजगार मिल रहे है। पंजाब ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गई है, ताकि रंगला पंजाब बनते हुए पंजाबी खुशहाल रहे। भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो मान सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है।












Click it and Unblock the Notifications