'...पंजाब अच्छा, BJP करती है नफरत की राजनीति', NHAI प्रोजेक्ट्स को लेकर गडकरी के पत्र पर मंत्री हरपाल सिंह

पंजाब सरकार में मंत्री चीमा ने केंद्र की एनडीए सरकार और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी पंजाब से नफरत करती है। पंजाब के मंत्री का ताजा रिएक्शन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उस पत्र के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया और कहा कि अगर मौजूदा हालात को लेकर अगर राज्य सरकार सुधार की दिशा में कदम नहीं बढ़ाती तो एनएचएआई के प्रोजेक्ट्स रोक दिए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की लेकर चिंता व्यक्त की है। गडकरी ने चेतावनी देते हुए पत्र में लिखा कि अगर पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 14288 करोड़ रुपये की 8 सड़क परियोजनाओं को रद्द कर दिया जाएगा।

Harpal Singh Cheema and Gadkari

केंद्रीय मत्री गडकरी के पत्र को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, "...मुझे लगता है कि जानबूझकर, एक सोची-समझी रणनीति के तहत, एक साजिश के तहत उन्होंने (केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) ऐसा बयान दिया है। पंजाब अच्छा है और उद्योग पंजाब में आ रहे हैं और राज्य आगे बढ़ रहा है...मुझे लगता है कि भाजपा पंजाब से नफरत करती है।"

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने हाईवे की दो घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि अगर पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 14288 करोड़ रुपये की 8 सड़क परियोजनाओं को रद्द कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+