'हर बार लाश मिले जरूरी तो नहीं', कौन है Deepika Luthra जिसे मेहरून ने दी जान से मारने की धमकी?

Deepika Luthra: हाल ही में बठिंडा में मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या का मामला सामने आया है, जिसने लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है तो वहीं दूसरी ओर एक और पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे वो दहशत में हैं और इसलिए ही उसने इस मामले में पुलिस से मदद मांगी है।

हालांकि उनको धमकाने वाले एक आरोपी को पटियाला से अरेस्ट भी कर लिया गया है, बावजूद इसके दीपिका ने अपना इंस्टा सोशल अकाउंट डिलीट कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये धमकियां कंचन कुमारी की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरून की ओर से दी गई हैं। दीपिका को एक धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें उनके अश्लील कंटेंट पर आपत्ति जताई गई है और कहा है कि 'हर बार लाश मिले ये जरूरी नहीं है।'

Deepika Luthra

पुलिस ने उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच में जुटी है। साइबर क्राइम यूनिट उन अकाउंट्स की पहचान में जुटा है, जिनसे धमकियां दी गईं।

कौन है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा?

  • दीपिका लूथरा पंजाब का लोकप्रिय डिजिटल फेस हैं , जिनके लाखों का संख्या में फालोअर्स हैं।
  • वो मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली हैं।
  • दीपिका ने मात्र 10वीं तक पढ़ाई की हैं।
  • उनके परिवार में के पिता, दादी, भाई और बहन हैं।
  • वो साल 2020 से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का काम कर रही हैं।
  • दीपिका लूथरा के कई वायरल वीडियो हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आता है।

कौन हैं अमृतपाल सिंह मेहरून? (Deepika Luthra)

  • अमृतपाल सिंह मेहरून एक कट्टरपंथी समूह का प्रमुख है।
  • ये ग्रुप निहंग सिख परंपराओं का मानता है।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल सिंह मेहरून की उम्र 30 साल है
  • वो मोगा जिले के मेहरों गांव में एक बाइक मैकेनिक है।
  • वो साल 2022 में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के टिकट पर तरनतारन सीट से चुनाव भी ल़ड़ चुका है।
  • हालांकि चुनाव में मिली हार के बाद उसने दल छोड़ दिया।


निहंग सिख परंपरा क्या है? (Deepika Luthra)

  • निहंग सिख परंपरा सिख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा स्थापित खालसा पंथ का एक प्रमुख हिस्सा है।
  • निहंग सिख बहादुरी, धार्मिकता और युद्ध कौशल के पर्याय माने जाते हैं।
  • ये नीले रंग के वस्त्र, पारंपरिक हथियार और पंखदार पगड़ी पहनते हैं।
  • इन्हें अकाल सेना भी कहा जाता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+