By-Elections Voting: गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव, जानिए कब आएंगे नतीजे?
By-Elections Voting: आज चार राज्यों गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटों की गिनती 23 जून को होगी। सीमित संख्या में निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद, ये चुनाव सत्तारूढ़ एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

गुजरात में मतदान
गुजरात में दो विधानसभा क्षेत्रों, जूनागढ़ जिले के विसावदर और मेहसाणा जिले के कडी में मतदान हो रहा है।राज्य सरकार ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। प्रत्येक सीट पर कुल 294 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
मुझे जीत का पूरा भरोसा है:नितिन वनपारिया
वोट डालने के बाद विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नितिन वनपारिया ने कहा कि "बड़ी संख्या में लोग आज अपना वोट डाल रहे हैं। मेरे अलावा कोई अन्य उम्मीदवार इस निर्वाचन क्षेत्र से नहीं है। मुझे जीत का पूरा भरोसा है।"
केरल की नीलांबुर सीट पर चुनाव
केरल के नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र में, राज्य के अगले विधानसभा चुनावों से एक वर्ष से भी कम समय पहले उपचुनाव हो रहा है। यह सीट दो बार के विधायक पी.वी. अनवर, जिन्हें पहले वाम दलों का समर्थन प्राप्त था, के कांग्रेस में शामिल होने के बाद खाली हुई है।
पश्चिम बंगाल की कलिगंज सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
पश्चिम बंगाल में, नादिया जिले में कलिगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की चौदह कंपनियों को तैनात किया गया है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक नासिरुद्दीन अहमद की फरवरी में मृत्यु के कारण सीट खाली हुई इसलिए यहां उपचुनाव ह रहा है। उनकी बेटी, अलिफा अहमद, तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में सीट से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने आशीष घोष को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार काबिल उद्दीन शेख सीपीआई (एम) के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं।
पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव
आज लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है। यह सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की जनवरी में मृत्यु के बाद खाली हो गई। सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा, "मैंने अपना वोट डाल दिया है। मैं लुधियाना के लोगों से भी वोट डालने की अपील करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications