'नीतीश नहीं मैं बनूंगी CM', फिर सुर्खियों में लंदन रिटर्न Pushpam Priya Choudhary, दिया बड़ा संकेत
Pushpam Priya Choudhary: इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। नीतीश कुमार जहां फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो वहीं लालू के 'लाल' तेजस्वी हर रोज दावा कर रहे हैं कि 'इस बार बिहार में राजद का ही सिक्का चलने वाला है।'
तो वहीं 'पीके' के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर प्रचंड गर्मी में घूम-घूमकर जनसभाएं कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि 'इस बार बिहार में जन-सुराज होगा।'

यही नहीं बिहार के रण में पीएम मोदी के 'हनुमान' यानी चिराग पासवान ने भी उतरने का ऐलान कर दिया है लेकिन इन सबके बीच कोई ऐसा है, जिन्होंने जीत-हार तो छोड़िए, सीधे सीएम की कुर्सी पाने का ही दावा कर दिया है।
243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी पुष्पम प्रिया चौधरी
अब आप सोच रहे होंगे कि यहां किसकी बात हो रही है, तो आपको बता दें कि यहां जिक्र हो रहा है Plurals Party वाली पुष्पम प्रिया चौधरी की, जिन्होंने पिछले चुनाव की तरह इस बार भी बिहार की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर डाली है यहीं नहीं उनके भी दरभंगा जिले की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।
किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेंगे हम: Pushpam Priya Choudhary
यही नहीं पुष्पम प्रिया ने ये भी कहा है कि 'उनके जीते जी, उनकी पार्टी किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी।' आपको बता दें कि ये वहीं पुष्पम प्रिया चौधरी हैं, जिन्होंने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अखबार में विज्ञापन छपवाकर दावा किया था कि 'नीतीश कुमार नहीं मैं बनूंगी मुख्यमंत्री'।

इंडो-लंदन वाली पुष्पम का नहीं चला था जादू (Pushpam Priya Choudhary)
उनके इस दावे ने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस वक्त इनके कई बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने थे, सबको लगता था इंडो-लंदन वाली पुष्पम बिहार के सियासी दंगल में कुछ बड़ा कमाल करेंगी।
साल 2020 में हुई थी Pushpam Priya Choudhary की जमानत जब्त
लेकिन हुआ इससे ठीक उलट, दो सीटों से खुद और सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली पुष्पम को बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी, ये एक भी सीट नहीं जीत पाईं, उल्टा इनकी जमानत भी जब्द हो गई थी।
बिहार की इस बाला ने बटोरी सुर्खियां
चुनाव के बाद ये सुर्खियों से भी गायब हो गई थीं लेकिन अब एक बार फिर से ये लोगों के बीच अपने बयान के कारण चर्चित हो गई हैं। अब इस बारे उनके दावे सच साबित होते हैं या फिर कोरे निकलते है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं बिहार की इस बाला ने अपनी बात से लोगों का ध्यान तो खींच ही लिया है।
आइए एक नजर डालते हैं Pushpam Priya Choudhary के अब तक के सफर पर...

- मूल रूप से दरंभगा से ताल्लुक रखने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने साल 2020 में प्लूरल्स पार्टी बनाई थी।
- इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हॉली क्रॉस मिशनरी स्कूल, दरभंगा से की है।
- 12वीं पास करने के बाद ये UK चली गईं इन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स डिवेलपमेंट स्टडीज में मास्टर्स किया।
- खास बात ये है कि, जिन नीतीश कुमार को ये सत्ता से हटाना चाहती हैं, उन्हीं नीतीश के काफी करीबी इनके पिता विनोद चौधरी थे, जो कि पूर्व JDU MLC भी रह चुके थे।
- इनका कहना है कि इनकी पार्टी प्रगतिवाद, उदारवाद, विकेंद्रीकरण और नीति आधारित राजनीति विचारधारा वाली है।
- साल 2020 में इन्होंनें बांकीपुर और बिस्फी सीट से चुनाव लड़ा लेकिन दोनों ही जगह से बुरी तरह से हारीं।
- इनका कहना है कि राजनीति उनका backup plan नहीं, बल्कि आदर्श‑आधारित मिशन है इसलिए स्किल और नीयत के आधार पर नेतृत्व का हकदार होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications