पंजाब: अमीर ने लिया गरीबों का राशन, ​​​​​​​मर्सिडीज में 2 रुपए किलो सस्ते गेहूं ले गया, बोला- मैं तो गरीब हूं

होशियारपुर। पंजाब में सरकार की सस्ते राशन वाली स्कीम का अमीर लोग भी फायदा उठा रहे हैं। आज यहां होशियारपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्‍स मर्सिडीज कार में 2 रुपए किलो में मिलने वाला गेहूं लेने पहुंचा। उसने मर्सिडीज डिपो के बाहर खड़ी की। फिर डिपो से सस्‍ते में 4 कट्‌टे राशन लिया। उसके बाद गेंहू के उन कट्टों को उसने मर्सिडीज की डिक्की में डाला। उस दौरान उसे देखकर कई लोगों को ताज्‍जुब हुआ कि भला मर्सिडीज वाला आदमी गरीबों वाला आटा ले जा रहा है। कुछ लोगों ने वहीं उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

होशियारपुर का मामला

होशियारपुर का मामला

मर्सिडीज वाले शख्‍स द्वारा 2 रुपए किलो में मिलने वाला राशन लेने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक स्‍थानीय व्‍यक्ति ने बताया कि, जब हमने उसे टोका तो उसने कहा था, 'यह गाड़ी (मर्सिडीज) मेरी नहीं है, बल्कि रिश्‍तेदार की है। मैं तो गरीब हूं, यह राशन मैं अपने लिए ले जा रहा हूं।'
लोगों का कहना है कि, उस मर्सिडीज का नंबर भी VIP था। इस घटना से पंजाब सरकार की योजना का दुरुपयोग होने की बू आ रही है। लोगों द्वारा शिकायत किए जाने पर अब पंजाब के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

ऐसे दी सफाई

ऐसे दी सफाई

सस्‍ता गेंहू लेकर मर्सिडीज में ले जाने वाले शख्‍स की पहचान सुमित सैनी के तौर पर हुई है। जब वहां मौजूद लोगों ने उसे टोका तो उसने कहा कि, मर्सिडीज मेरे एक रिश्तेदार की है, जो कि विदेश रहते हैं। और, यह मर्सिडीज हमारे घर के पास प्लॉट में खड़ी रहती है। यह डीजल की होने की वजह से मैं कभी-कभी इसे चला लेता। मेरे तो बच्चे भी सरकारी स्कूल में पड़ते हैं। बच्चे डिपो के पास खड़े थे, उन्होंने हाथ देकर कहा कि इसे ले जाओ। इसकी तो RC भी मेरे नाम पर नहीं है। मैं तो गरीब आदमी हूं।'

डिपो होल्डर ने कहा- मैंने उसका कार्ड देखा था

डिपो होल्डर ने कहा- मैंने उसका कार्ड देखा था

वहीं, इस मामले में डिपो होल्डर भी सफाई दे रहा है। डिपो होल्डर ने कहा कि, मैं उस व्‍यक्ति को राशन जरूर दिया, लेकिन इसमें मेरी क्‍या गलती है? कार्ड तो सरकार और डिपार्टमेंट ने बनाए हैं। इसमें मेरा कोई रोल नहीं है। सरकार जांच करे और फिर जो चाहे हो। मैं तो यह जानता हूं कि जिसके पास भी गरीबों वाला कार्ड होगा, उसे हमें राशन देना पड़ता है।'

अब सरकार उठाएगी यह कदम
बता दें कि, सरकारी योजना से फायदा उठाने वाले अमीरों के मामले देखते हुए आप की सरकार ने अब यह ऐलान किया है सरकार आटे की होम डिलीवरी कराएगी। खुद सीएम ने यह कहा कि, 1 अक्टूबर से राशन की डोर टू डोर यानी होम डिलीवरी होगी। वहां यह भी पता चल सकेगा कि कौन गलत फायदा उठा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+