पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बोले, चंडीगढ़ में हरियाणा की विधानसभा बिल्डिंग नहीं बनने देंगे
चंडीगढ़, 10 जुलाई। पंजाब और हरियाणा सरकार के बीज चंडीगढ़ मे विधानसभा बिल्डिंग के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने खुले तौर पर कहा है कि वह हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ में विधानसभा की बिल्डिंग नहीं बनाने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार को विधानसबा की बिल्डिंग बनानी है तो वह पंचकूला, फरीदाबाद या फिर कुरुक्षेत्र में विधानसभा की बिल्डिंग बनवा ले।

चेतन सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का रहेगा। हरियाणा भी पंजाब में थे, पहले हरियाणा पंजाब से गया, चंडीगढ़ पहले से ही पंजाब में था और पंजाब की ही रहेगा। यहां विधानसभा की बिल्डिंग भी पंजाब की है, लेकिन हमने भाईचारे के नाते यह हरियाणा को दी थी। दरअसल मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में विधानसभा की बिल्डिंग के लिए जमीन देने की घोषणा की है। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि जिस तरह से हरियाणा को अलग विधानसभा बनाने के लिए जमीन मिली वैसे ही पंजाब को भी चंडीगढ़ में अलग विधानसभा बनाने के लिए जमीन दी जाए।
बता दें कि जौड़ामाजरा हाल ही में मान सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने मान सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हिस्सा लिया और उन्हें 54 साल की उम्र में मंत्रिपद मिला है। पिछले साल उन्हें आम आदमी पार्टी ने पटियाला की ग्रामीण इकाई का अध्यक्ष बनाया था। 2022 में विधानसभा चुनाव में जौड़ामाजरा ने सुरजीत सिंह रखड़ा को 39713 वोटों से हराया था। गौर करने वाली बात है कि पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी सरकार ने सरकार बनाई है। चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल हुआ था, जिसके बाद भगवंत मान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि पार्टी की ओर से पहले ही उनके नाम का मुख्यमंत्री पद के तौर पर पार्टी का उम्मीदवार ऐलान किया जा चुका था।












Click it and Unblock the Notifications