पंजाब: हरभजन सिंह ईटीओ ने किया रक्तदान, बोले- साहिबजादों की शहादत सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत
Punjab News: पंजाब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत दिवस मनाई गई। उनकी सहादत दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनसे मार्गदर्शन लेकर हम अपना जीवन मानवता के कल्याण और धर्म के लिए समर्पित कर सकते हैं।

हरभजन सिंह ईटीओ ने साहिबजादों की शहादत को समर्पित समारोह में भाग लिया
हरभजन सिंह ईटीओ ने तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब नांदेड़ में साहिबजादों की शहादत को समर्पित समारोह में भाग लिया। कैबिनेट मंत्री अपने परिवार के साथ जत्थेदार तख्त श्री हजूर साहिब के जत्थेदार कुलवंत सिंह और पंज प्यारों के संरक्षण में 25 और 26 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए नांदेड़ पहुंचे थे।
गुरुद्वारा तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब में मत्था टेका
इस दौरान हरभजन सिंह ईटीओ ने 26 दिसंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी भवन में आयोजित मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर में भाग लेते हुए रक्तदान भी किया। उन्होंने सर्ब धर्म सम्मेलन और कीर्तन दरबार में भी भाग लिया और गुरुद्वारा तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ बीदर के गुरुद्वारा गुरु नानक झिरा साहिब में भी मत्था टेका।
यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में बलिदान दिवस पर शासकीय अवकाश की घोषणा, भगवंत मान सरकार ने जारी किया आदेश












Click it and Unblock the Notifications