Punjab News: पंजाब में बलिदान दिवस पर शासकीय अवकाश की घोषणा, भगवंत मान सरकार ने जारी किया आदेश
Chandigarh: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आगामी 28 दिसंबर को छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की बलिदान दिवस पर अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध अधिसूचना जारी करके कहा गया है कि शहीदी सभा को मुख्य रखते हुए 28 दिसंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और सभी स्कूल, शासकीय कार्यालय, बोर्ड और कॉर्पोरेशन के कार्यालय इत्यादि बंद रहेंगे।

सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों ही घोषणा की थी कि छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए सुबह दस बजे से दस बजकर दस मिनट तक यह धुन बजाई जाएगी और जो लोग जहां भी हों, वहीं खड़े होकर इसमें शामिल हों, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर सीएम भगवंत मान के इस निर्णय का खुलकर विरोध किया गया। कहा गया कि शहादत पर मातमी धुन नहीं बजाई जाती, वह केवल मृत्यु पर बजाई जाती है। इस मामले पर विवाद बढ़ता देखकर जनभावना का पूरा सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह फैसला वापस ले लिया है।
यह भी पढ़ें OPINION: पंजाब में शिक्षा की अलख जगा रही भगवंत मान सरकार, गरीब बच्चे मुफ्त में IIT-NEET की करेंगे तैयारी












Click it and Unblock the Notifications