OPINION: विदेश में रहने वाली बेटियों की सुरक्षा करेगी पंजाब सरकार, सीएम मान ने तैयार किया खास प्लान

पंजाब में महिला सशक्तिकरण के साथ महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा की व्यवस्था भगवंत मान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार अब पंजाब ही नहीं भारत से बाहर दूसरे देशों में रह रही पंजाब की बेटिओं की सुरक्षा के लिए एक नई योजना पर काम करने की प्लानिंग कर रही है। जिसके तहत देश से बाहर दूसरे देशों में रह रही पंजाब की बेटियों का पूरा डाटा पंजाब पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत पंजाब सरकार भारत से बाहर रही रही पंजाब की बेटियों से संपर्क करेगी और उनका हालचाल पूछने के साथ ही विदेश में उनके प्रवास के दौरान सुविधाओं का फीडबैक लिया जाएगा।

सरकार विदेशों में रहने वाली पंजाबी महिलाओं का व्यापक रिकॉर्ड रखने की योजना बना रही है। यह पहल सुनिश्चित करती है कि उन्हें आपातकालीन या प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान समय पर सहायता मिले। इसका उद्देश्य उन लोगों के लिए सुरक्षा जाल प्रदान करना है जो विदेश में खुद को असुरक्षित स्थिति में पा सकते हैं।

इन सहायता केंद्रों की स्थापना उन महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो भारत से बाहर रहते हुए चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। इन संसाधनों तक पहुँच होने से, महिलाएँ केवल पारिवारिक सहायता पर निर्भर हुए बिना सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब सरकार की नई नीति विदेशों में पंजाबी महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बता दें कि पिछले साल ओमान से 38 महिलाओं को वापस लाने के चुनौतीपूर्ण कार्य के बाद उठाया गया। नई नीति को लागू करके सरकार का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर पंजाबी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाना है। इस पहल से उनकी सुरक्षा की भावना में उल्लेखनीय वृद्धि होने और बहुत जरूरी सहायता नेटवर्क उपलब्ध होने की उम्मीद है।

ऐसे होगी विदेश में रह ही महिलाओं की मदद

पंजाब सरकार स्टडी वीजा, वर्क परमिट या विदेश में ही बस चुकी पंजाब की बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार नई योजना पर काम कर रही है। इसके तहत विदेश में रह रही बेटियों से बात कर उनका पूरा डाटा अब पंजाब पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के पास उपलब्ध होगा। उनकी मदद के लिए हेल्प सेंटर बनाए जाएंगे। सरकार की ओर से समय-समय पर उनके संपर्क कर हालचाल पूछा जाएगा और फीडबैक लिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद की जा सके। यह जानकारी पंजाब की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने खास बातचीत में दी।

कंट्रोल रूम और इंटरनेशनल हेल्पलाइन नंबर भी होगा
पुलिस की मदद से सरकार एक कंट्रोल रूम भी बनाएगी। इससे न केवल विदेश में रह रही महिलाओं की सुरक्षा की निगरानी रखी जाएगी, बल्कि जो बेटियां स्टडी वीजा, वर्क परमिट या स्पाउस वीजा पर विदेश जा रही हैं, सरकार उनका रिकॉर्ड रखकर भी नजर रख सकेगी। नई पॉलिसी के बाद पंजाब भर में जितने भी इमिग्रेशन ऑफिस हैं, उनसे संपर्क कर विदेश जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक इंटरनेशनल हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जोकि कंट्रोल रूम से लिंक होगा।

बता दें कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और पश्चिमी यूरोप में बड़ी संख्या में पंजाबी रहते हैं। बीते वर्ष पंजाब की 38 महिलाएं ओमान में फंस गई थीं, जोकि मानव तस्करी के रूट के जरिये यहां पहुंचाई गई थीं। इन महिलाओं को देश वापस लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस नई पॉलिसी पर काम चल रहा है, जोकि नए साल 2025 में लागू हो जाएगी।

नई पॉलिसी के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्प सेंटर भी बनेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर अगर वह अपने परिवार की मदद नहीं ले सकतीं, तो इन हेल्प सेंटर से संपर्क कर मदद ले सकती हैं। सरकार के पास विदेश में रह रही महिलाओं का पूरा रिकॉर्ड होगा, ताकि किसी भी विपरीत स्थिति में उनकी मदद की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+