पंजाब सरकार बंद करेगी 2 टोल प्लाजा, सीएम भगवंत मान ने दी जानकारी

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश मे दो टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स इस संबंध में जानकारी जनता से साझा की है। सीएम मान ने बताया कि लुधियाना से बरनाला बया सुधार रायकोट महिल कलां में 2 टोल प्लाजा हैं। दोनों एक ही कंपनी हैं,इन्हे बंद जायेगा।

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा है कि कंपनी ने कोविड व किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिन टोल प्लाजा बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। इसे पंजाब सरकार ने नहीं माना है। यह दोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे। इसके अलावा भगवंत मान ने अंतिम में लिखा है इंकलाब जिंदाबाद।

ज्ञात हो कि पंजाब की भगवंत मान सरकार टोल प्लाजा की लूट को रोकने के लिए बेहद गंभीर है। अब तक पंजाब सरकार की तरफ से 12 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान साफ कर चुके हैं कि टोल प्लाजा में होने वाली लूट नहीं चलने दी जाएगी।उनका कहना है कि आम लोगों पर किसी भी तरह का वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा।

पंजाब सरकार सरकार ने अब तक किसी भी कंपनी को समय बढ़ाने के लिए स्वीकृति नहीं दी है। अप्रैल से ही नए टोल रेट भी लागू होने वाले थे ,लिहाजा इस मार्ग से आने जाने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें Punjab: बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं सीएम भगवंत मान, आमजनों से की यह अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+