पंजाब सरकार के मंत्री बोले- भाजपा ने सड़कें ब्लॉक करके अन्नदाता के साथ अमानवीय व्‍यवहार कर रही

पंजाब और हरियाणा के किसानों का दिल्‍ली कूच का प्रयास आज भी जारी रहा। शंभू बॉर्डर पर पर अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान बार्डरों पर आज भी डटे हुए हैं। दिल्‍ली जाने वाले सभी बॉर्डर पुलिस छावनी में तब्दील हो चुके हैं।

Punjab Minister Kuldeep Dhaliwal,

वहीं पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदर्शनकारी किसानों की पैरवी करते हुए उनके पक्ष में खड़ी है। इसके साथ पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार प्रदर्शनकारी किसानों पर की गई पुलिसियां कार्रवाई की आलोचना कर रही है।

पंजाब सरकार के पंजाब के प्रशासनिक सुधार और एनआरआई मामलों के विभाग के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बुधवार को कहा पंजाब की सरदार भगवंत सिंह मान सरकार किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्जमाफी की मांग बिल्कुल जायज है।

मंत्री ने कहा दिल्ली में बैठक कर केंद्र सरकार को समझाने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम ने चंडीगढ़ आकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसान नेताओं के साथ बैठक की, फिर मेरी ड्यूटी लगा कर चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों को किसानों प्रति संवेदनशीलता दिखाने की बात कही, लेकिन ना तो किसानों की कोई मांग मानी गई, न ही उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का मौका दिया गया।

इसके बजाय भाजपा ने सड़कें ब्लॉक कर देश के अन्नदाता को बदनाम करने की कोशिश की। जो हरियाणा सीमा पर भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है हम निंदा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+