मान सरकार की बड़ी पहल, पंजाब माइनिंग इंस्पेक्शन ऐप की हुई शुरुआत

Punjab Mining Department: पंजाब के माइनिंग और भूविज्ञान विभाग ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। पारदर्शिता और दक्षता को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि हमारा ध्यान खनन क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर रहा है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।

मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब माइनर मिनरल पॉलिसी 2023 के अमल करने के माध्यम से विभाग के सार्वजनिक खनन कार्यक्रम को असाधारण सफलता मिली है, जिसके तहत 73 सार्वजनिक खनन स्थल चालू हो गए हैं, जिससे राज्य को 16.07 करोड़ रुपये और स्थानीय ग्रामीणों को 13.77 करोड़ रुपये की आय हुई है, जबकि रेत की कीमतों को स्थिर रखने में भी सहायता मिली है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, 18.37 लाख मीट्रिक टन रेत बेची जा चुकी है, जो जनता की मांग को पूरा करने में सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Barinder Kumar Goyal

आगे मंत्री ने कहा कि वाणिज्यिक खनन में, विभाग ने 65 साइटों को कवर करने वाले 41 क्लस्टरों की सफल नीलामी कर दी है, जिससे 9 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुए। विभाग 100 क्लस्टरों की नीलामी करके इस सफलता को आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है, जिसमें 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फीट की किफायती बिक्री कीमतें तय की गई हैं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल परिवर्तन प्रयासों से व्यापार करने में आसानी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। विभाग ने बेसमेंट शुल्क में सुधार किया है और अपने ऑनलाइन खनन पोर्टल को "इन्वेस्ट पंजाब" के साथ एकीकृत किया है। इस एकीकरण ने स्वचालित अनुमोदन प्रणाली के माध्यम से 72 घंटों के भीतर परमिट जारी करना सुनिश्चित किया, जिससे दक्षता और पारदर्शिता दोनों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि अगर प्रक्रियागत देरी होती है, तो 72 घंटे बीत जाने के बाद परमिट मंजूर हो जाता है।

माइंस इंस्पेक्शन ऐप लॉन्च

बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि पीबी माइंस इंस्पेक्शन ऐप की शुरूआत की गई है। के साथ टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन सबसे आगे रहा है। इसके माध्यम से मल्टीमीडिया कैपेसिटी के साथ वास्तविक समय में अवैध खनन एक्टिविटीज की रिपोर्ट कर सकते हैं। साथ ही क्रशर पर आधुनिक तौल-कांटे और निगरानी प्रणालियां स्थापित करने के लिए लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत वाली पीपीपी व्यवस्था की शुरूआत की गई है, जिसमें एएनपीआर, पीटीजेड कैमरे और आरएफआईडी रीडर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+