पंजाब सरकार ने 31 सरकारी स्कूलों के नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर किए
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के 31 स्कूलों के नाम स्वंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर कर दिया है। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का सम्मान करने और आने वाली पीढ़ियों को इन व्यक्तित्वों के बारे में जागरूक करने के लिए पंजाब सीएस ने ये बेहतरीन कदम उठाया है।

पंजाब सरकार ने राज्य के 31 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया। इसके बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोज सिंह बैंस ने बताया कि राज्य की भगवंत मान सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। इसलिए वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान तीसरे चरण में 31 और सरकारी स्कूलों के नाम को बदल दिया गया है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेश के अनुसारसरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखा जा रहा है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी इन हस्तियों के बलिदान के बारे में पता चल सके।
उन्होंने बताया कि जन सरकारी स्कूलों का नाम बदला गया है, जिसमें खटकड़ कलां, जिला शहीद भगत सिंह नगर के सरकारी हाई स्कूल का नाम बदलकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह सरकारी हाई स्कूल कर दिया गया है।
इन सरकारी स्कूलों के बदले गए हैं नाम, जानें क्या होगा नाम?
इसके अलावा सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, दरिया मूसा जिला अमृतसर का नाम बदलकर शहीद सुरजीत सिंह सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, सरकारी मिडिल स्कूल गोनियाना कलां जिला बठिंडा का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी नारायण सिंह सरकारी मिडिल स्कूल, सरकारी मिडिल स्कूल बाघा जिला बठिंडा का नाम बदलकर शहीद सिपाही कर दिया गया है।
सेवक सिंह राजकीय उच्च विद्यालय, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखपुरा जिला बठिंडा को शहीद जगराज सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखपुरा जिला बठिंडा, सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल महमुआना जिला फरीदकोट शहीद सिपाही जसविंदर सिंह सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, महमुआना जिला फरीदकोट, सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, लहरा बेट, जिला फिरोजपुर को स्वतंत्रता सेनानी गुरबख्श सिंह सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, लहरा बेट, जिला फिरोजपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल, सिद्धपुर, जिला गुरदासपुर, शहीद गनर रणजीत सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल, सिद्धपुर, जिला गुरदासपुर, सरकारी हाई स्कूल, सीह जिला गुरदासपुर, शहीद सिपाही सुखविंदर सिंह सरकारी हाई स्कूल, सीह जिला गुरदासपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications