पंजाब: मान सरकार ने कहा- दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे के लिए आतिशबाजी की अनुमति होगी
चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज कहा कि, सूबे में दिवाली की रात 8 से 10 बजे तक सिर्फ दो घंटे के लिए पटाखों की अनुमति होगी। मीत हेयर ने कहा कि, दीपावली के अलावा श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व 8 नवंबर को सुबह 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटे और रात 9 से 10 बजे तक एक घंटे के लिए पटाखों की अनुमति होगी।

पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यह भी कहा कि, सरकार की ओर से 25-26 दिसंबर को रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक क्रिसमस के लिए 35 मिनट और 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक नए साल की पूर्व संध्या पर रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक 35 मिनट की अनुमति दी गई है।

Firecrackers will be allowed only for two hours on Diwali night from 8 to 10 pm. Apart from Diwali,crackers will be permitted for one hour from 4 am to 5 am & one hour from 9 to 10 pm on November 8, Prakash Purab day of Sri Guru Nanak Dev: Punjab Minister Gurmeet Singh Meet Hayer
— ANI (@ANI) October 12, 2022












Click it and Unblock the Notifications