पंजाब के 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का प्रपोजल कब तैयार होगा ये वित्तमंत्री चीमा ने बताया
चंडीगढ़। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने से जुड़े सवाल पर बयान दिया। चीमा बोले कि, पंजाब के 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने के लिए जल्द प्रपोजल तैयार होगा। इस संबंध में गुरूवार को कैबिनेट सब-कमेटी की मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में सभी विभागों के अफसरों ने कच्चे कर्मचारियों का डाटा सौंपा। कमेटी चेयरमैन वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि, हमारे पास पूरा डाटा आ गया है। अब कर्मचारी पक्के करने की कवायद शुरू होगी।

वित्तमंत्री के मुताबिक, कैबिनेट सब-कमेटी की 26 जुलाई को फिर मीटिंग होगी। उस कमेटी में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को भी रखा गया है। जबकि, कमेटी के चेयरमैन वित्तमंत्री हरपाल चीमा हैं। उन्होंने कल आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने सही ढंग से कच्चे कर्मचारी नहीं रखे। चीमा बोले कि, पिछली सरकारों द्वारा गड़बड़ी की गई। दरअसल, पिछली कांग्रेस सरकार में भी कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान हुआ था। तत्कालीन सीएम चरणजीत चन्नी की अगुआई में सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर गवर्नर को भेज दिया। हालांकि उसे गवर्नर की मंजूरी नहीं मिली।
गवर्नर ऑफिस से कई कोर्ट में चल रहे केसों का ऑब्जेक्शन लगाकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा गया। इससे पहले ही कांग्रेस सरकार ने पूरे पंजाब में कर्मचारियों को पक्के करने के बोर्ड लगा दिए। अब मान सरकार कह रही है कि, असल में कर्मचारियों को अब पक्का किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications