पंजाब चुनाव: सुनील जाखड़ कैंपेन कमेटी और सांसद बाजवा बनाए गए मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन

नई दिल्ली, 11 जनवरी: पंजाब में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी का गठन किया है। पंजाब में पार्टी से नाराज चल रहे सुनील जाखड़ को इलेक्शन कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। उन्हें टिकट वितरण के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी में भी जगह दी गई है। वहीं, राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा को मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

Punjab elections: Sunil Jakhar campaign committee and MP Bajwa appointed chairman of manifesto committee

पिछले कुछ समय से पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब में पार्टी से दूरी बना रखी है। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनके संबंध काफी गहरे हैं। जिसके चलते पार्टी ने इस चुनाव में उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इलेक्शन कैंपेन कमेटी में सुनील जाखड़ के अलावा, रवनीत सिंह बिट्टू, अमरप्रीत सिंह लल्ली, योगेंद्र पाल सिंह ढींगरा जैसे नामों को शामिल किया गया है। इस टीम में कुल 25 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा भी पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनका कहना था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का सबसे पहले उन्होंने विरोध किया था। इसके बावजूद पार्टी प्रधान से लेकर मुख्यमंत्री तक उन्हें ही बनाया गया। अंबिका सोनी को भी इलेक्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी का जिम्मा सौंपा गया है। अंबिका सोनी वही नेता हैं, इनकी वजह से जाखड़ के हाथ से सीएम की कुर्सी निकल गई। सोनी ने कहा था कि पंजाब में सीएम सिख चेहरा होना चाहिए।

कांग्रेस नेता अजय माकन पर भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। स्क्रीनिंग कमेटी टिकट के दावेदारों को शॉर्टलिस्ट कर दिल्ली भेजेगी। जहां सेंट्रल इलेक्शन कमेटी इन पर अंतिम फैसला लेगी। सेंट्रल कमेटी में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+