Video: धक्का-मुक्की में सोफे पर गिरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गुस्से में माला पहनने से किया इनकार
फरीदकोट, 17 फरवरी। पंजाब सहित अन्य पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के फरीदकोट में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उन्हें माला पहनाया जाना था, लेकिन हार पहनाने की होड़ में लोग राजनाथ सिंह को ही भूल गए। मंच पर समर्थकों की भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते राजनाथ सिंह सोफे पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्होंने माला पहनने से ही इनकार कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि सोफे पर गिरने के बाद राजनाथ सिंह काफी भड़क गए और समर्थकों को मंच से जाने के लिए कहा। वहीं, हार पहनने से इनकार करने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने माला समेत लोगों को मंच से उतारने की कोशिश की। बीते कई दिनों से राजनाथ सिंह पंजाब में हैं और बीजेपी के लिए चुनावी रैलियों में भाग ले रहे हैं। वह मंगलवार को पहली बार फरीदकोट आए थे।
यह भी पढ़ें: 'यूपी-बिहार भैया' वाली टिप्पणी पर पंजाब CM चन्नी ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
जैसे ही राजनाथ सिंह मंच पर पहुंचे, उनके समर्थक भी स्टेज पर आ गए। इस दौरान रक्षा मंत्री को सम्मानित करने के लिए कई फीट लंबा फूलों का हार बनवाया गया था। मंच पर जब लोग हार लेकर पहुंचे तो उनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई। राजनाथ को उनके समर्थकों ने घेर लिया और खुद रक्षा मंत्री को ही खड़े होने की जगह नहीं मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजनाथ सिंह के पीछे सोफा रखा हुआ है, बड़ी मुश्किल से वो भीड़ के बीच खड़े हो पा रहे हैं। तभी अचानक वह धक्का लगने से सोफे पर गिर पड़े। अगर पीछे सोफा नहीं होता तो राजनाथ सिंह मंच से भी गिर सकते थे और गंभीर चोट भी आ सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications