पंजाब चुनाव: बसपा सुप्रीमो मायावती फरवरी में इस दिन से करेंगी पंजाब में चुनाव प्रचार, जानें क्या है रणनीति
पंजाब चुनाव 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती फरवरी में इस दिन से करेंगी पंजाब में चुनाव प्रचार, जानें क्या है रणनीति
चंडीगढ़, 29 जनवरी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती अगले महीने होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 8 फरवरी को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। बसपा पार्टी के पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने शुक्रवार (28 फरवरी) को कहा कि बसपा प्रमुख मयावती नवांशहर में एक रैली को संबोधित करेंगी। गढ़ी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बसपा गठबंधन पंजाब में स्पष्ट बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी।

Recommended Video
जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा, "बसपा-शिअद गठबंधन 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत के साथ पंजाब को कांग्रेस पार्टी के कुशासन से मुक्त करेगा।"
इस महीने की शुरुआत में, बसपा महासचिव एससी मिश्रा ने कहा था कि मायावती अगले महीने होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, और उम्मीदवारों को राज्यों में चुनाव जीतने में मदद करेंगी।
पंजाब समेत पांच राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में चुनाव 20 फरवरी को होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी।












Click it and Unblock the Notifications