पंजाब: जालंधर में मिली अर्जुन पुरस्कार विजेता DSP की लाश, शरीर पर कई चोट के निशान
Punjab DSP Dalbir Singh Deol Death: पंजाब के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और अर्जुन पुरस्कार विजेता दलबीर सिंह देयोल सोमवार को जालंधर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। डीएसपी दलबीर सिंह देयोल 54 साल के थे।
डीएसपी दलबीर सिंह देयोल का शव जालंधर शहर के बाहरी इलाके बस्ती बावा खेल में एक नहर के पास लावारिस हालत में पाया गया है। उनके सिर और शरीर पर कई चोटों के निशाना है। मामले में जांच जारी है।

Who was Punjab DSP Dalbir Singh Deol: जानिए दलबीर सिंह देयोल के बारे में?
डीएसपी दलबीर सिंह देयोल जालंधर में पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) मुख्यालय में तैनात थे।डीएसपी दलबीर सिंह भारोत्तोलन में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थे और बाद में उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
नए साल का जश्न मनाने गए थे दलबीर सिंह देयोल
डीएसपी के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। डीएसपी दलबीर सिंह शनिवार शाम दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे।
16 दिसंबर को डीएसपी दलबीर सिंह ने जालंधर के बस्ती इब्राहिम खान गांव के निवासियों के साथ झगड़े के बाद नशे की हालत में गोलीबारी की थी, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से उसके शराब पीने पर आपत्ति जताई थी।
डीएसपी दलबीर सिंह को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया लेकिन अगले दिन रिहा कर दिया गया क्योंकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications