पंजाब के इस शहर में 36 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए अब कितने में मिलेगा?

लुधियाना। पंजाब के सबसे बड़े जिले लुधियाना में एलपीजी गैस के कॉमर्शियल सिलेंडर अब कम रेट में भर सकेंगे। दरअसल, इस तरह के सिलेंडर की गैस की कीमत में 36 रुपये की कमी आई है। अब 19 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 2086 रुपये से कम होकर 2050 रुपये रह गई है। नई कीमत आज से लागू हो गई है।

punjab: commercial gas cylinder price in ludhiana Is now cheap

बताया जा रहा है कि, सरकार ने एलपीजी के 14 किलोग्राम रसोई गैस के सिलेंडर के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 1080 रुपये पर स्थिर है। हालांकि, कारोबारियों का तर्क है कि आने वाले वक्त में कीमतों में और कमी आ सकती है। रसोई गैस की महंगाई से आम आदमी जूझ रहा है। एक जुलाई को व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत 2094.50 रुपये थी, छह जुलाई को कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई और कीमत 2086 रुपये प्रति सिलेंडर रह गई। इसके बाद अब एक अगस्त को फिर से सरकार ने 36 रुपये की कमी की है।

व्यवसायियों को इसका फायदा होगा

व्यवसायियों को इसका फायदा होगा

नतीजतन अब 19 किलोग्राम का व्यवसायिक एलजीपी गैस का सिलेंडर 2050 रुपये में मिल रहा है। अब इसमें कहीं न कहीं कमी आने से लोगों को हल्की राहत मिल रही है। व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत कम होने से ढाबे वाले, चाय वाले, होटल, रेस्टोरेंट समेत तमाम तरह के व्यवसायियों को इसका फायदा होगा।

कीमतों में आ सकती है और कमी

कीमतों में आ सकती है और कमी

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह का कहना है कि अभी व्यवयायिक सिलेंडर की कीमत में और कमी होने की गुंजाइश है। पहले ही कारोबारी महंगाई की मार से परेशान हैं, मार्जेन कम हो रहे हैं, लेकिन अब सिलेंडर की कीमत में आ रही कमी से मामूली राहत है।

घरेलू गैस की दरें स्थिर

घरेलू गैस की दरें स्थिर

आज सिर्फ कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में आज न तो कोई कटौती की गई है ना ही रेट में में कोई बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई वाले रेट पर ही मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+