पंजाब के सीएम ने बेटे की शादी की तस्वीरें शेयर कीं, सियासी उठापठक के बीच सादगी से लिए फेरे
पंजाब के सीएम ने बेटे की शादी की तस्वीरें शेयर कीं, सियासी उठापठक के बीच सादगी से लिए फेरे
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने बेटे नवजीत सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सियासी उठापठक के बीच पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी सादगी से हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की रविवार को मोहाली के एक गुरुद्वारे में सिंपल समारोह में शादी हुई है। मुख्यमंत्री ने कल रात सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। कई कांग्रेसी नेता विधायक और सांसद शादी में शामिल हुए लेकिन पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू इस शादी में शामिल नहीं हुए।

चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनाव की खबरें कई दिनों से आ रही है। शायद यही कारण है कि नवजोत सिंह सिद्धू चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी में नहीं गए। नवजोत सिंह सिद्धू फिलहाल वैष्णो देवी गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को मंदिर से तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, "नवरात्रों के दौरान माता के दर्शन के साथ आत्मा के सारे पाप धुल गए।''
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओपी सोनी, मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्रा, परगट सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी, सांसद मनीष तिवारी सहित अन्य लोगग नवजीत सिंह की शादी में मौजूद थे।
नवजोत सिद्धू को जुलाई में पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था। जिसके बाद प्रमुख नियुक्तियों पर विवाद को लेकर चन्नी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रमुख से इस्तीफा दे दिया।हालांकि कांग्रेस ने फिलहाल नवजोस का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। इस्तीफा पत्र को नवजोत सिंह ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया था। लेकिन उन्होंने साफ-साफ कहा था कि वह पंजाब कांग्रेस के प्रमुख के तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन वह कांग्रेस में बने रहेंगे












Click it and Unblock the Notifications