सीएम भगवंत मान ने पत्नी को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा खास मैसेज
आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर मान का जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर खास मैसेज लिखकर अपनी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत मान को जन्मदिन की बधाई दी है। मैसेज के साथ-साथ उन्होंने अपने हैंडल पर अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
अपनी पत्नी की तस्वीर पोस्ट करते हुए भगवंत मान ने लिखा, 'मेरी जीवन साथी डॉ. गुरप्रीत कौर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मैं भगवान से उनकी अच्छी सेहत और खुशियों के लिए प्रार्थना करता हूं।'

आपको बता दें कि डॉक्टर गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके परिवार में वो 3 बहनें हैं। 2019 में जब भगवंत मान पंजाब की संगरूर सीट से लोकसभा सांसद थे, तब उनकी मुलाकात गुरप्रीत कौर से हुई थी। सीएम बनने के बाद गुरप्रीत कौर, भगवंत मान के कई विशेष कार्यक्रमों में भी शामिल होती रहीं। मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण के समय भी डॉक्टर गुरप्रीत कौर वहां मौजूद थीं।
भगवंत मान ने पिछले साल ही अक्टूबर के महीने में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की थी और उनकी शादी लोगों के बीच काफी चर्चा में भी रही। सीएम मान इससे पहले भी कई बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications