पंजाब में अवैध प्रवासियों को लेकर राजनीति तेज, CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर किया हमला
अमेरिका से 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार रात अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, इस खबर के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मुद्दे पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
सीएम मान ने कहा, "हमने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आपत्ति जताई थी और इसका असर हुआ कि अब विमान रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। हम यहां पर 67 पंजाबियों का ख्याल रखेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी भूखा न जाए, और जिनके पास नौकरी के अवसर होंगे, उन्हें पंजाब सरकार नौकरी भी देगी।"
यह भी पढ़ें- Donkey Route में Darien Gap क्या है, जो बन गया प्रवासियों की कब्रगाह, USA के रास्ते में क्यों टूट जाता दम?

सीएम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर नहीं बनाना चाहिए और बॉर्डर क्षेत्र में आर्मी विमान को लैंड करवाना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ट्रंप विमान में थोड़ा और तेल भरवाकर जहाज को आगे भेज देते, तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।
वहीं, भाजपा नेता तरुण चुघ ने सीएम भगवंत मान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि पंजाब से अवैध रूप से अमेरिका क्यों गए थे लोग। चुघ ने सवाल किया, "क्या उन्होंने कभी अवैध ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है?"
इससे पहले, सीएम भगवंत मान ने बताया कि अमृतसर पहुंचने वाले दूसरे जत्थे के पंजाबियों को उनके गृह नगरों तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, दूसरे राज्यों के प्रवासियों को दिल्ली भेजने के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications