मान बोले- घोटालों से पंजाब को बर्बाद करने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है, हम 5700 एकड़ भूमि छुड़वा चुके
भवानीगढ़। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बने भगवंत मान अपने वादों को पूरा करने में जुटे हैं। उनका फोकस अवैध कब्जे में ली गई जमीनों को मुक्त कराने पर भी है। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार में अब तक 5700 एकड़ पंचायती जमीन छुड़वाई जा चुकी है। जिसमें से 1900 एकड़ दलित समुदाय की है। उन्होंने कहा कि, हम सरकारी जमीन पर रसूखदारों का अतिक्रमण नहीं होने देंगे।

मुख्यमंत्री मान बोले, "हमें पता है कि पिछले समय में घोटालों से पंजाब को बर्बाद करने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। हमारी सरकार घोटालेबाजों से निपटेगी।"
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह कुछ समय दें ताकि व्यवस्था कायम हो सके। बता दें कि, कल मान का काफिला भवानीगढ़ में छबील पर रुका था। जहां मुख्यमंत्री ने युवाओं को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएम ने वाहन से उतरकर पानी पिया। उन्हें छबील पिलाई गई।

तलवंडी जट्टां में शहीदी समागम आज से
सूबे के तलवंडी जट्टां में शहीद बाबा गोदड़ियां सिंह गुरुद्वारा साहिब में दो दिवसीय शहीदी समागम आज से शुरू हो गया। इस बारे में सुबह प्रबंधक कमेटी के सचिव रघबीर सिंह बिल्ला ने बताया कि समागम पंचायत और एनआरआईज के सहयोग से करवाया जाएगा। इसके तहत 16 जून को निशान साहिब को चोला पहनाया जाएगा, इसके बाद नगर कीर्तन शुरू होगा। 17 जून को अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के बाद दीवान सजाए जाएंगे। कथा वाचक और कीर्तनी जत्था भाई मनजीत सिंह संगत को निहाल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications