Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में पूर्व मुख्‍य सचिव को दी क्‍लीन चिट

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को क्लीन चिट दे दी है।

punjab cm

बता दें सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले एक कमेटी गठित कीर थी जिसने पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में अनिरद्ध को दोषी करार दिया था। रिटायर्ड न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट ने पैनल गठित किया था जिसने अनिरुद्ध तिवारी को दोषी ठहराया था।

पैनल ने पाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के काफिले के साथ चलने के लिए किसी अधिकारी को तैनात नहीं किया था। पीएम की यात्रा के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय के लिए जिम्मेदार अधिकारी थे।

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और केंद्रीय गृह सचिव राजीव भल्ला पहले ही पंजाब सरकार इस केस के संबंध में तीन रिमाइंडर भेज चुके हैं। वहीं पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अब तक इस माममे में केवल सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया है।

गौरतलब है कि ये घटन पंजाब की कांग्रेस सरकार के समय में हुआ था उस समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी थे। मीडिया रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि केंद्र के रिमाइंडर के जवाब में पूर्व मुख्य सचिव विजय कुमार जौंजा ने मई महीने में अनिरुद्ध तिवारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को 4 पेज का नोट भेजा था।

जब मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक अधिकारी ने अनिरुद्ध तिवारी से जवाब मांगा तो उन्होंने सारा दोष पंजाब पुलिस पर मढ़ दिया और कहा कि मुख्य सचिव कार्यालय ब्लू बुक नहीं रखता है। याद रहे ब्लू बुक प्रधान मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं के लिए प्रोटोकॉल निर्धारित करती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+