पंजाब से कनाडा का बढ़ेगा व्यापार, CM मान की अहम बैठक, बोले- निवेश को मिलेगी रफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की आज कनाडा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में व्यापार और निवेश करने पर बात की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि, दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच आयात-निर्यात पर गहन चर्चा हुई। मान ने कहा कि, पंजाब के उत्पादों को कनाडा में बैठे पंजाबियों तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रयास करेगी। साथ ही पंजाब-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने के संबंध में भी चर्चा हुई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडाई प्रतिनिधियों और व्यापार-निर्यात विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज हुई बैठक की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, हम निवेश को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
पंजाब: मंत्री अमन अरोड़ा ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- 'ऑपरेशन लोटस के लिए कर रहे काम'