पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल करेंगे शादी, एक बार फिर बनेंगे दूल्हा
चंडीगढ़, 06 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को चंडीगढ़ में वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं। भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

Recommended Video
भगवंत मान के एक करीबी परिवार में ही यह शादी होने जा रही है। यह शादी समारोह सीएम मान के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम में होगी। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल, सपरिवार मौजूद रहेंगे। मान की दुल्हन पेशे से डॉक्टर बताई जा रही हैं। काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं। भगवंत मान की मां भी लड़की को पसंद करती थीं।
जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की मां हरपाल ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं।
भगवंत मान की शादी की तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के हाथ हैं। राघव चड्ढा खुद सारी तैयारियां कर रहे हैं। भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी, इसे देखते हुए ही सारी तैयारियां की गई हैं।
बता दें कि, पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं,इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली। इतना ही नहीं तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना। राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं। अब सीएम बनने के बाद वह एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications