Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब की तरह गुजरात के सफ़ाईकर्मी भी बदलाव चाहते हैं, AAP पूरी करेगी आमजन की मुरादें: CM मान

चंडीगढ़/अहमदाबाद। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में टाउनहॉल कार्यक्रम के दौरान संबोधन दिया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि, पंजाब की तरह गुजरात के भी सफ़ाईकर्मी इस बार बदलाव चाहते हैं। इस बार वहां भी बदलाव आएगा। मान ने कहा कि, यदि आप की सरकार आई तो गुजरात के कच्चे कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मियों की समस्‍या दूर की जाएगी।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann interaction with the people of Gujarat

टाउनहॉल कार्यक्रम में गुजरात के लोगों के साथ बातचीत का वीडियो पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।

CM मान के आवास पर हुई मीटिंग
शाम को खबर आई कि, आज मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अपने आवास पर कैबिनेट मीटिंग की है। उस बैठक में उन्होंने कई बड़े फैसले भी लिए। मिली जानकारी के अनुसार, मान सरकार ने कैप्टन सरकार के एक फैसले को बदल दिया। उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि बठिंडा में बल्क ड्रग पार्क नहीं बनेगा। यह पार्क थर्मल प्लांट की जगह पर बनना था। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस जमीन का इस्तेमाल मकानों की उसारी, होटल कमर्शियल एरिया व सोलर उर्जा के लिए किया जाएगा।
बता दें कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस पार्टी में रहते यह फैसला लिया गया था कि बठिंडा में थर्मल प्लांट की जगह पर बल्क ड्रग पार्क बनाया जाएगा। जिसे मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में अब कैबिनेट की अहम बैठक के बाद बदल दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+