पंजाब: CM चन्नी के भांजे हनी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, करोड़ों जब्त कर ED ने किया ये दावा

जालंधर। व‍िधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ ​​हनी की मुश्किलें बढ़ते जा रही हैं। हनी को अवैध बालू खनन मामले में अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद 3 फरवरी को उन्‍हें गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी जांच एजेंसियों के संदेह के घेरे में हैं।

14 दिन की न्यायिक हिरासत

14 दिन की न्यायिक हिरासत

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि, भूपिंदर सिंह उर्फ ​​हनी को अवैध बालू खनन मामले में शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पंजाब में चुनाव होने वाले हैं, और ऐसे समय में ईडी ने बालू खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर जांच करते हुए 3 फरवरी को भूपिंदर सिंह उर्फ ​​हनी को जालंधर में गिरफ्तार किया था। बता दें कि, हनी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साली के बेटे हैं, और अवैध बालू खनन मामले जांच शुरू होने के बाद से ईडी की हिरासत में है।

पूछे गए थे ऐसे सवाल

पूछे गए थे ऐसे सवाल

जांच-अधिकारियों द्वारा हनी से मुख्यमंत्री चन्नी के कनेक्शन को लेकर बार-बार सवाल किए गए थे। जो सवाल थे, उनमें से एक यह था कि, ''ईडी को पता चला है कि आपके मौसा चन्नी ने ही यह रकम आपके पास रखवाई थी?' दूसरा सवाल था कि, 'यह भी पता चला है कि यह पैसा अफसरशाही के ट्रांसफर से जुड़ा है?'' तीसरा सवाल था कि, ''क्या मौसा के मुख्यमंत्री होते हुए उनका रेत का कारोबार आप ही चला रहे थे?''
बताया जा रहा है कि, ईडी के उपरोक्त सवालों के संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई हुई थी।

ईडी का बड़ा दावा

ईडी का बड़ा दावा

ईडी ने हाल ही कहा कि, हनी ने खुद यह बात स्वीकार की है उसके कब्जे से जब्त की गई करोड़ों की नकदी अवैध रेत खनन के साथ-साथ कई अन्‍य गलत तरीकों से अर्जित की गई थी। पिछले महीने, 18 जनवरी को जांच एजेंसी ने हनी और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान एक परिसर से लगभग 7.9 करोड़ रुपए नकद और संदीप कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति से लगभग 2 करोड़ रुपए जब्त किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+