Punjab Cabinet Swearing-in: हरपाल सिंह चीमा सहित 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

पंजाब में आज 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

चंडीगढ़, 19 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान सूबे के मुख्यमंत्री बन गए हैं और आज उनकी कैबिनेट के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ था। पंजाब सरकार की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे अपनी कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे। पढ़िए, पंजाब की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।

punjab cabinet

लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Mar 19, 2022, 11:57 AM IST

पंजाब कैबिनेट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा, 10 विधायकों ने ली पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ
Mar 19, 2022, 11:55 AM IST

विधायक हरजोत सिंह बैंस ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट प चुनाव जीते हैं हरजोत सिंह बैंस
Mar 19, 2022, 11:54 AM IST

आम आदमी पार्टी के विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब की होशियारपुर सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं ब्रह्म शंकर जिंपा
Mar 19, 2022, 11:43 AM IST

लालजीत सिंह भुल्लर ने ली पंजाब सरकार में मंत्री पद की शपथ, पट्टी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं लालजीत सिंह भुल्लर
Mar 19, 2022, 11:42 AM IST

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब की अजनाला सीट से चुनाव जीते हैं कुलदीप सिंह धालीवाल
Mar 19, 2022, 11:41 AM IST

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब की बरनाला सीट से विधायक चुने गए हैं गुरमीत सिंह मीत हेयर
Mar 19, 2022, 11:40 AM IST

आम आदमी पार्टी के विधायक लाल चंद कटारुचक ने ली मंत्री पद की शपथ, पठानकोट जिले की भोआ विधानसभा सीट से विधायक हैं लाल चंद कटारुचक
Mar 19, 2022, 11:29 AM IST

डॉक्टर विजय सिंगला ने ली पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ
Mar 19, 2022, 11:29 AM IST

आम आदमी पार्टी के विधायक हरभजन सिंह ईटीओ ने ली मंत्री पद की शपथ
Mar 19, 2022, 11:27 AM IST

आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ बलजीत कौर ने ली मंत्री की शपथ, आज 10 विधायक ले रहे हैं मंत्री पद की शपथ
Mar 19, 2022, 11:23 AM IST

हरपाल सिंह चीमा ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे चुके हैं हरपाल सिंह चीमा
Mar 19, 2022, 11:04 AM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी कैबिनट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे
Mar 19, 2022, 11:03 AM IST

कुछ ही देर में शुरू होगा पंजाब की कैबिनेट का शपथ ग्रहण, हॉल में पहुंचे आम आदमी पार्टी के सभी विधायक
Mar 19, 2022, 10:13 AM IST

पंजाब कैबिनेट में दो किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक इंजीनियर और एक बिजनेसमैन सहित विभिन्न पेशों के विधायक होंगे शामिल
Mar 19, 2022, 8:52 AM IST

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली थी प्रचंड जीत, 117 सीटों में 92 सीटों पर जीते थे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
Mar 19, 2022, 8:51 AM IST

चंडीगढ़ में सुबह करीब 11 बजे होगा पंजाब सरकार की नई कैबिनेट के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम, भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे करेंगे अपनी कैबिनेट की पहली बैठक
Mar 19, 2022, 8:50 AM IST

भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद आज मंत्री पद की शपथ लेंगे आम आदमी पार्टी के 10 विधायक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+