Punjab: भगवंत मान सरकार ने पेंशन योजना के लाभार्थियों का करवाया सर्वेक्षण, सामने आई जरूरी जानकारी
Punjab: पंजाब में स्टेट पेंशन योजना के लाभार्थियों की पहचान के लिए विभाग द्वारा सर्वेक्षण करवाया गया है। विभाग द्वारा पेश सर्वेक्षण रिपोर्ट आने पर अयोग्य लाभार्थियों का पर्दाफाश हुआ है।
पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल 2023-24 के दौरान स्टेट पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने वाले 33,48,989 लाभार्थियों में से 1,07,571 लाभार्थी अयोग्य पाए गए हैं, जिनसे 41.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बीते साल के दौरान पेंशन योजना के तहत 106521 पेंशनरों को मृतक, 476 पेंशनरों को एनआरआई और 574 पेंशनरों को शासकीय पेंशनर पाया गया। इस तरह कुल 1,07,571 लाभार्थियों को पेंशन योजना के तहत अयोग्य पाया गया है। पंजाब सरकार द्वारा इन लाभार्थियों से 41.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि कुल 107571 लाभार्थियों से 41.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य पेंशन योजना के तहत इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के अप्रैल महीने के दरमियान 3797 लाभार्थी अयोग्य पाए गए हैं और उनसे 3.12 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इस प्रकार राज्य पेंशन योजना के तहत लगभग 44.34 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है।
मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह शीघ्र ही पेंशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों की जांच का काम पुनः शुरू करें। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने के लिए पूर्ण ईमानदारी के साथ लगातार कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें Punjab: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिखाए तेवर, यात्रियों के हित में दिया अहम बयान












Click it and Unblock the Notifications