मर्दों को ऑफिस बुलाकर महिला करती थी शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश और रिकॉर्ड करती थी वीडियो

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शादी व अन्य सामरोहों में ऑर्केस्ट्रा की बुकिंग के नाम पर लोगों को ऑफिस बुलाकर उनको ब्लैकमेल करते थे। इस गिरोह की सरगना एक महिला है। आरोपित महिला ऑर्केस्ट्रा ग्रुप चलाती है। महिला लोगों को प्रोग्राम बुक कराने ऑफिस आने वाले लोगों को अपने झांसे में लेकर उनका अश्लील वीडियो बनाती थी फिर उनको ब्लैकमेल कर पैसा वसूलती थी।

बुकिंग के नाम पर लोगों को बुलाती थी ऑफिस

बुकिंग के नाम पर लोगों को बुलाती थी ऑफिस

बठिंडा के बस स्टैंड चौकी पुलिस ने सैनिक छावनी में तैनात एक ड्राइवर की शिकायत पर गिरोह की मुख्य सरगना सहित 6 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन पुरुष और दो महिला शामिल हैं। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में माना है कि उनका यह पहला ही मामला है, जबकि मास्टरमाइंड महिला है, जो कि आर्केस्ट्रा ग्रुप भी चलती है।

ऑटो चालक ने पीड़ित को आर्केस्ट्रा ग्रुप के बारे में बताया

ऑटो चालक ने पीड़ित को आर्केस्ट्रा ग्रुप के बारे में बताया

पुलिस का कहना है कि आरोपित महिला की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने अब तक कितने लोगों को झांसे में लिया है। शिकायत में पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह बठिंडा सैनिक छावनी में ड्राइवर के तौर पर तैनात है। उसके छोटे भाई की शादी है। बीते 25 जनवरी को जब वह बीबी चौक आया तो ऑटो चालक ने बताया कि उसके जान-पहचान की सभ्याचारक कार्यक्रम करने वाला एक ग्रुप है।

लड़की ने फोन कर पीड़ित को ऑफिस बुलाया

लड़की ने फोन कर पीड़ित को ऑफिस बुलाया

ऑटो चालक ने ड्राइवर से नंबर ले लिया और कहा कि वो ग्रुप से बात करवा देगा। दो दिन बाद 27 जनवरी को एक लड़की का फोन आया और विवाह संबंध जानकारी हासिल करने लगी। इसमें उसने ग्रुप देखने व बुकिंग के लिए 28 जनवरी को बठिंडा बस स्टैंड की बैक साइड में स्थित दफ्तर में आने के लिए कहा। इसके बाद वो दफ्तर पहुंचा, जहां एक लड़की और तीन पुरुष मौजूद थे।

दो लोगों ने उसके उतारे कपड़े फिर बनाया वीडियो

दो लोगों ने उसके उतारे कपड़े फिर बनाया वीडियो

शिकायतकर्ता के अनुसार पहले आरोपितों ने उनसे बातचीत की और बाद में महिल अश्लील हरकतें करना शुरू जब उसने विरोध किया तो तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। इस दौरान एक शख्स वीडियो बनाता रहा। जबकि दो लोग जबरदस्ती उसके कपड़े उतारने लगे। सभी ने कहा कि तुम्हारी अश्लील वीडियो बना ली है। जो नकद के साथ-साथ जितना कुछ है सब दे दो वरना दुष्कर्म का केस दर्ज करवा देंगे।

धमकाकर निकलवाए पैसे

धमकाकर निकलवाए पैसे

पीड़ित के मुताबिक आरोपितों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बदनामी व डर के कारण उसने 6 हजार रुपये दे दिए। साथ में फोन, पर्स और एटीएम भी। इसके बाद सभी आरोपितों ने दस हजार रुपये निकलवाए फिर एटीएम का कोड मांगकर दो बार 20-20 हजार रुपये निकाल लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+