सीएम उम्मीदवार घोषित करने पर बोले भगवंत मान- ये AAP का आंतरिक मामला, हर फैसले से सहमत

चंडीगढ़, 6 सितंबर: पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। जिस वजह से आम आदमी पार्टी (AAP) ने वहां पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सांसद और AAP के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह मान भी चुनाव को लेकर जी-जान से जुटे हैं। कुछ दिनों से उनके समर्थक पार्टी हाईकमान से उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ, लेकिन अब खुद भगवंत मान ने इस पर चु्प्पी तोड़ी है।

Bhagwant Mann

संगरूर से दो बार सांसद बनने वाले भगवंत मान ने कहा कि ये हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है। कार्यकर्ता सिर्फ अपनी मांगों को उठा रहे हैं। इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। ऐसे में हम हर फैसले पर पार्टी के साथ खड़े रहेंगे। उनके इस बयान के पहले बहुत से AAP कार्यकर्ता नेता विपक्ष हरपाल चीमा के घर के बाहर जमा हुए। साथ ही मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की।

पार्टी में हो रहा विरोध
वैसे ये मांग कोई नई नहीं है, कई दिनों से भगवंत मान के समर्थक हाईकमान से इसका जिक्र कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित करने पर दो धड़े में बटी है। कुछ लोग चाहते हैं कि अगर सीएम कैंटिडेट का नाम पता रहेगा, तो चुनाव में आसानी होगी, जबकि कुछ लोग मान का विरोध कर रहे हैं।

AAP को सरकार बनने की उम्मीद
आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि दिल्ली जैसा चमत्कार पंजाब में भी होगा और उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। जिस वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल भी जनता से लोक लुभावने वादे कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पंजाब की जनता से मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+