पंजाब: सामाजिक सुरक्षा विभाग में सभी स्तर के कर्मचारियों की तेजी से होगी प्रोन्नति, मंत्री ने दिया आदेश
पंजाब के सामाजिक सुरक्षा विभाग में सभी स्तर की पदोन्नतियां अब तेजी से होगी। गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ये निर्देश दिए हैं।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने गुरुवार को विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की जिसमें उन्होंने सामाजिक सुरक्षा विभाग लंबित पदोन्नति मामलों के शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया। जिनमें क्लर्क और डेटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर वरिष्ठ सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षक से सीडीपीओ तक के मामले शामिल हैं।
मंत्री ने इस बात पर जोर किया कि पंजाब सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सेवा के प्रति समर्पण बढ़ाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति प्रदान कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने राज्य कर्मचारियों के कल्याण और समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस बैठक में विभाग की विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल, विशेष सचिव विम्मी भुल्लर, उप निदेशक एस. सुखदीप सिंह झज्ज और स.अमरजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहीं।












Click it and Unblock the Notifications