धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मुश्किल में फंसी AAP! मान सरकार के 2 मंत्री करेंगे रिजाइन? समझिए पूरा मामला

Punjab: CJP के नेतृत्व में देशभर में स्टूडेंट्स के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा दे दिया है। उसके इस्तीफे के बाद अब पंजाब में भी पेपर लीक का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने भगवंत मान सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के इस्तीफे की मांग की है।

विपक्ष का कहना है कि जब केंद्र में पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय हो सकती है, तो पंजाब में परीक्षा गड़बड़ियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के लिए नई राजनीतिक चुनौती बन सकता है।

Punjab Bhagwant Mann Arvind Kejriwal

कांग्रेस ने साधा AAP पर निशाना

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से भी इस्तीफा मांगा। वड़िंग ने फार्मेसी भर्ती, 12वीं अंग्रेजी, ग्रुप-बी, नायब तहसीलदार, कृषि अधिकारी और फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप लगाए। उनका दावा है कि चार पेपर लीक मामलों में अब तक कोई ठोस जांच या जवाबदेही तय नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस पंजाब की सड़कों पर आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें: कैमरे के सामने रो पड़ी अभिजीत दीपके की मां, बताया CJP प्रोटेस्ट के बीच सता रहा था किस बात का डर

बीजेपी ने केजरीवाल पर उठाए सवाल

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए अरविंद केजरीवाल पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में छात्र आंदोलनों का समर्थन करने वाले नेता पंजाब के युवाओं के मुद्दे पर चुप क्यों हैं। सिरसा ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को भी उनके कथित वादे की याद दिलाई कि पंजाब में पेपर लीक होने पर वह छात्रों की आवाज उठाएंगे।

अकाली दल भी हमलावर

अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने दावा किया कि साढ़े चार साल में छह परीक्षा घोटालों से करीब पांच लाख युवा प्रभावित हुए हैं।

चुनाव से पहले बढ़ा दबाव

विपक्ष का आरोप है कि आम आदमी पार्टी केंद्र में पेपर लीक पर इस्तीफे मांगती है, लेकिन पंजाब में ऐसे मामलों पर चुप है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब सरकार और शिक्षा मंत्री पर नैतिक दबाव बढ़ गया है। कांग्रेस और अकाली दल ने आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं, जबकि पंजाब सरकार की ओर से इस मुद्दे पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: CJP Protest Timeline: पेपर लीक से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक, CJP प्रोटेस्ट में कब क्या हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+