पंजाब के संगरूर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की अहम बैठक

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे दमखम के साथ जुट गई है। अलग-अलग संसदीय क्षेत्र में पार्टी के नेता पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति को तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में संगरूर लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक की।

बैठक में वरिष्ठ विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी मौजूद थे। गौर करने वाली बात है कि संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से इस बैठक की जानकारी देते हुए कहा गया है कि लोगों के सहयोग से लोकसभा क्षेत्र संगरूर में जल्द ही विजय पताका लहराएगी।

sangrur

आज लोकसभा संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर महल कलां में वरिष्ठ विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के नेतृत्व में हलके के सभी पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कैडर में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद भी मौजूद थे।

गौर करने वाली बात है कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है। पार्टी को भरोसा है कि वह यहां सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील की थी कि प्रदेश के सभी आप उम्मीदवारों को संसद भेजें, ये लोग पंजाब के लोगों की आवाज देश की संसद में उठाएंगे। फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह पंजाब सरकार के पैसे को रोक ले। भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पंजाब का केंद्र सरकार ने 8000 करोड़ रुपए रोक रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+