पंजाब: AAP ने शिरोमणि भगत धन्नाजी के जन्मदिन पर समस्त संगत को दी बधाई
Punjab News: पंजाब की आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि भगत धन्नाजी के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट कर समस्त संगत को बधाई दी है।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि भगत धन्नाजी का जीवन पाखंड त्याग कर सच्चे मन से ईश्वर के नाम का ध्यान करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी संगतों को उनकी जयंती पर बधाई दी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिरोमणि भगत धन्ना जी की जयंती पर आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। लोगों को कर्मकांडों और भ्रमों से मुक्त कर आध्यात्मिक जीवन जीने की शिक्षा देने वाले भगत धन्ना जी की शिक्षाएं हम सभी के लिए आगे बढ़ने का मार्ग हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान का सन्नी देओल पर निशाना, फिल्मों में तो हैंडपंप उखाड़ता है, लेकिन 5 वर्ष में एक नल तक नहीं लगवाया












Click it and Unblock the Notifications