Punajb: मीत हेयर ने छोड़ा कैबिनेट मंत्री का पद, सीएम भगवंत मान ने इस्तीफा किया मंजूर
Punjab: संगरूर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद मीत हेयर ने पंजाब सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
सीएम भगवंत मान ने मीत हेयर का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। ज्ञात हो कि मीत हेयर के पास खेल और युवा कल्याण विभाग थे। अब यह विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास होंगे। मीत हेयर के सांसद बनने के बाद बरनाला विधानसभा पर चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव कराएगा।

ज्ञात हो कि 1989 में गुरुमीत सिंह मीत हेयर का जन्म हुआ था। वह बरनाला विधानसभा क्षेत्र से 2 दफा विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 2017 में पहली बार चुनाव लड़कर जीता था, तब उन्होंने कांग्रेस नेता केवल सिंह ढिल्लों को हराया था। मीत हेयर ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बरनाला निर्वाचन क्षेत्र से 50 % वोट हासिल करके विजय हासिल की थी। इसके साथ ही उनको भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
यह भी पढ़ें Punjab: भगवंत मान सरकार ने पेंशन योजना के लाभार्थियों का करवाया सर्वेक्षण, सामने आई जरूरी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications