आश्रम में बंधक बनाकर दो महिलाओं से किया गैंगरेप, दो पुजारी गिरफ्तार, दो फरार
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आईं है। यहां मंदिर में माथा टेकने आई 2 महिलाओं को आश्रम में बंधक बनाकर चार पुजारियों द्वारा सामूहिक गैंगरेप किया गया। इन चार आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस ने दोनों 25 वर्षीय और 40 वर्षीय महिलाओं को आश्रम से मुक्त कराया है।

मेडिकल रिपोर्ट में हुई रेप की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कुछ दिन पहले का है। घटना के बारे में गुरदासपुर के पीड़ित परिवारों ने चंडीगढ़ स्थित एससी कमिशन को शिकायत दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने छापामारी करते हुए मंदिर में बंधक बनाई गई दोनों महिलाओं को बरामद कर अस्पताल में दाखिल करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। एसपी अमनदीप कौर ने बताया कि दोनों पीड़ित महिलाओं की कोर्ट में स्टेटमेंट करवाई जा रही है।
आजाद होने के बाद पुलिस को बताई आपबीती
आश्रम से आजाद होने के बाद दोनों महिलाओं ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। दोनों ने पुलिस को बताया कि आश्रम प्रमुखों के दो शिष्यों सूरज नाथ और नछत्तर नाथ ने उनके साथ कुछ दिनों पहले बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, जब वे (महिलाएं) रविवार को उनकी शिकायत करने आश्रम के दो प्रमुखों- गिरदारी नाथ औगिरधारीर वरिंदर नाथ के पास गईं, तो इन दोनों ने भी बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
दोनों महिलाओं को बनाया बंधक
पुलिस ने बताया कि महिलाओं के अनुसार, इन लोगों ने दोनों को बंदी बना लिया। दोनों महिला ने बड़ी चतुराई से एक आरोपी का मोबाइल फोन चुरा लिया और घटना की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद डीएसपी अमनदीप कौर की अगुवाई में पुलिस टीम मंदिर रामतीर्थ में पहुंचे और दोनों महिलाओं को वहां से छुड़वाया।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आश्रम पर छापा मारकर बंधक बनाई गई दोनों महिलाओं को छुड़ा लिया। साथ ही दोनों आश्रम प्रमुखों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक गुरप्रताप सिंह सहोटा ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह गिरफ्तारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications