OPINION: पंजाब के युवा नहीं रहेंगे बेरोजगार, CM भगवंत मान का फिर बड़ा ऐलान, इतने लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

पंजाब की भगवंत मान सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत हैं। लोगों के सतत विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।

इस बीच सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। पटवारियों की भर्ती की घोषणा कर भगवंत मान सरकार ने दिखा दिया है कि वे पंजाब के युवाओं को नौकरी देने के लिए कितनी कोशिश करते हैं।

Opinion: पंजाब के युवा नहीं रहेंगे बेरोजगार

पंजाब सरकार ने 586 नए पटवारियों को नियुक्त करने का ऐलान किया है। इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने कहा कि 741 ट्रेनी पटवारियों को उन मंडलों में काम का जिम्मा सौंपा जाएगा, जहां पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि 710 ऐसे पद हैं, जहां पुलिस सत्यापन लंबित होने के चलते अप्वाइंटमेंट लेटर जारी नहीं हो सका है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि राज्य में किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए तो बिल्कुल भी नहीं। इन सब चीजों को देने के लिए हम हैं। हमारे पंजाब के लोगों को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होगी। उनके जनहित फैसले ऐसे होते हैं कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं होती है। भगवंत मान सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं को लाकर पंजाब की तस्वीर बदल दी है।

खासतौर से युवाओं को नौकरी के लिए बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है। मान सरकार अभी तक कई युवाओं के हाथों में नियुक्ति पत्र थमा चुके हैं। उन्हें सरकारी विभागों में नियुक्त किया है। इसके साथ ही सरकारी पदों को भरने के लिए आवेदन भी मंगाए हैं। पटवारी की भर्ती की घोषणा कर मान सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 710 पटवारियों को सीएम मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+