OPINION: भगवंत मान सरकार की नीतियों से किसान खुश, बंपर धान खरीद ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

Opinion: पंजाब की भगवंत मान सरकार की नीतियों और योजनाओं का असर अब दिखने लगा है। पंजाब सरकार की नीतियों से किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, पंजाब में धान की खरीद ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार भगवंत मान सरकार ने मंडी में धान खरीद को लेकर विशेष व्यवस्था की थी।

जिसके चलते किसानों को इस बार परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसका नतीजा है कि किसानों ने जमकर धान की बिक्री की। धान बेचने आए किसानों का कहना था कि इस बार पंजाब सरकार ने मंडी में बेहतर व्यवस्था की थी। शौचालय से लेकर पीने के पानी तक की व्यवस्था की गई थी।

Opinion: भगवंत मान सरकार की नीतियों से किसान खुश

2023 में 208.90 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन
साथ ही धान खरीद के तुरंत बाद किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही थी। बारिश के बाद आई बाढ़ के चलते धान के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई। इससे पहले साल 2022 में 205.24 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ। लेकिन इस बार 2023 में 208.90 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन होने की उम्मीद है।

24 नवंबर तक पंजाब में 182.87 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद
इस साल के आंकड़े ने पिछली आंकड़े को तोड़ दिया है। पंजाब मंडी बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 24 नवंबर तक पंजाब में 182.87 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है और खरीद आगे भी जारी रहेगी। इस साल पनग्रेन एजेंसी का 75.41 लाख मीट्रिक टन धान खरीद में रिकॉर्ड रहा है। मार्कफेड, वेयर हाउस, पनसप, एफसीआई और प्राइवेट ने पिछले साल से भी कम खरीदारी की है।

इस साल टूटा धान खरीद का रिकॉर्ड
पिछली सरकारों की नीतियों के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिससे किसानों को धान बिक्री में काफी दिक्कतें होती थीं, लेकिन इस बार भगवंत मान सरकार की नीतियों के चलते बंपर धान की खरीद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+