Opinion: पंजाब में शिक्षा क्रांति लाने को CM भगवंत मान प्रतिबद्ध, बच्चों के अभिभावकों की खत्म हो रही चिंता

पंजाब में शिक्षा क्रांति लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान निरंतर प्रयास कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों का कायापलट करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसका परिणाम ये दिख रहा है कि बच्चे अब सरकारी स्कूलों में बिना किसी डर या चिंता के एडमिशन ले रहे हैं। पहले के मुकाबले अब सरकारी स्कूलों में भारी संख्या में एडमिशन होने लगे हैं।

बच्चों के माता-पिता में अब सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास जगा है। उन्हें अब चिंता नहीं है कि उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं मिलेगी। स्कूल के भवन से लेकर पढ़ाई की गुणवत्ता पर सीएम भगवंत मान ने सुधार की है। कई बच्चे तो निजी स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है।

Opinion: पंजाब में शिक्षा क्रांति लाने को CM मान प्रतिबद्ध

हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा है। वे वहां जाकर शिक्षा की तकनीकी ज्ञान की ट्रेनिंग लेंगे। इसके बाद पंजाब के स्कूलों में इसको अप्लाई करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इससे बहुत बड़ा बदलाव आएगा। बच्चों को सिंगापुर जैसे देशों का शिक्षा मॉडल पढ़ने को मिलेगा।

वहीं, एक दिन पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा था कि हम सरकारी स्कूलों को इस तरह तैयार कर देंगे कि नेता और अधिकारी भी अपने बच्चों का एडमिशन कराएंगे। छात्र-छात्राओं को पिक और ड्रॉप करने के लिए परिवहन की व्यवस्था कराएंगे। बच्चों के माता-पिता वो विश्वास पैदा कर देंगे कि सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए जरा भी नहीं घबराएंगे।

सीएम भगवंत मान इससे पहले भी शिक्षकों को सिंगापुर भेज चुके हैं। ट्रेनिंग लेकर लौटे शिक्षकों ने पंजाब के स्कूलों में इसको अप्लाई किया है। इसके नतीजे भी अच्छे आए हैं। सीएम मान का कहना है कि बच्चों की शिक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+