Punjab News: IIT-NEET अब गरीब बच्चों से भी दूर नहीं, आसानी से भर सकेंगे सफलता की उड़ान
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। इसके लिए सीएम मान कई योजनाएं भी चला रहे हैं। जिससे बच्चे अपने भविष्य को सुरक्षित रख सके। शिक्षा के क्षेत्र में सीएम मान के कामों का कोई सानी नहीं है। बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।
खासकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले और गरीब बच्चों के सपने को पंख दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐसे काम किए हैं, जो पंजाब के क्षेत्र में कभी हुआ ही नहीं है। इस बीच उन्होंने छात्र-छात्राओं को मुफ्त मार्गदर्शन और परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया है।

पंजाब सरकार का मकसद है कि गरीब बच्चे भी आईआईटी-जेईई और एनईईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करें। वो भी डॉक्टर इंजीनियर की पढ़ाई करें। वे भी बहुत आगे बढ़ें।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि यह शिक्षा क्रांति की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का अभिनव कदम है। यह पहला शिविर है, जिसमें पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करेंगे। उन्हें मुफ्त क्लास दी जाएगी। इन बच्चों के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है।
भगवंत मान सरकार की यह पहल गरीब विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सपनों को साकार करने में अहम योगदान देगी। पैसों के अभाव में अब किसी बच्चे के सपने अधूरे नहीं रह जाएंगे। अब कोई भी विद्यार्थी जो उड़ना चाहते हैं, भगवंत मान सरकार उन्हें अपना पंख दे रही है। वे अब पूरे आसमान में उड़ सकते हैं।
यह शिविर अमृतसर के एसओई में आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 600 छात्र भाग ले रहे हैं और उन्हें कंपीटेटिव परीक्षाओं के लिए 360 रणनीतियां सिखाई जाएंगी। लगभग 1500 मेडिकल और गैर-मेडिकल छात्रों का पंजीकरण किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications